home page

एयर फोर्स के 94 वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों ने मनाया जश्न

 | 
एयर फोर्स के 94 वीं वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों ने मनाया जश्न


रांची, 07 अक्टूबर (हि.स.)। एयर फोर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश की ओर से बुधवार को एयर फोर्स के 94 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित होटल रॉयल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादें साझा कीं।

इस अवसर पर तेरी बिंदिया रे.., हंसता हुआ रुवानी चेहरा... सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति से अवधमनी पाठक और राधा खाखा की जोड़ी सहित अन्य गायिकाओं ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने संगठनात्मक एकता, आपसी भाईचारे और वायुसेना से जुड़े गौरवपूर्ण संबंधों को आगे भी मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एयर कोमोडोर आसित अधिकारी सहित कई पूर्व वायुसेना कर्मियों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले पूर्व अधिकारियों और जवानों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने वायुसेना की गौरवशाली परंपरा और देशसेवा के अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव एनएन मुखोपाध्याय, ग्रुप कैप्टन एस घोष, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सदस्य राजीव कुमार उपाध्याय, अनिरुद्ध सिंह, एम पाठक, अवधमनी पाठक सहित बड़ी संख्या में पूर्व वायुसेना कर्मियों के परिवार के सदस्य बच्चे युवा और अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar