अग्रवाल युवा सभा ने नि:शुल्क चलंत प्याउ, अग्रसेन धारा 5.0 का किया शुभारंभ
रांची, 19 अप्रैल (हि.स.)। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अग्रवाल युवा सभा रांची ने बढती गर्मी के प्रकोप से राहत देने के लिए महाराजा अग्रसेन की नि:शुल्क चलंत प्याऊ का शुभारंभ अग्रसेन धारा के नाम से रविवार को किया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में पिछले चार वर्षों के सफल परिणामों को देखते हुए, इस वर्ष अग्रसेन धारा- दो रिक्शा चालकों की ओर से रांची के विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही है।
इस अवसर पर संस्था के सचिव चेतन पोद्दार ने बताया कि इस चलंत प्याऊ में शीतल पेय जल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी और अन्य पेय पदार्थों की सुविधा रांची के विभिन्न स्थानों पर बारी-बारी से जाकर लोग, दुकानदारों और राहगीरों को नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि और पहले चलंत प्याऊ के सहयोगकर्ता प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश तुलस्यान और दूसरे चलंत प्याऊ के सहयोगकर्ता रमेश मोदी की पुण्य स्मृति में उनके परिजन पूनम मोदी, प्रतीक मोदी और रौनक मोदी उपस्थित थे।
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में आए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा एवं माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष रोहित सरावगी, अग्रसेन धारा प्रभारियों और उपस्थित सदस्यों ने भी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन किया और प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप दिया।
इस अवसर पर संस्था के सौरभ बजाज, रौनक झुनझुनवाला, चंद्र प्रकाश रूहिया, निकुंज पोद्दार, अनीश सरावगी, अमित बजाज, यश सुरेका, श्रेय जालान, कुणाल जालान, विवेक अग्रवाल, आभास बथवाल, विशाल महलका, तरुण सराफ, शिव अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

