home page

बाजार समिति में बिक रहा नकली सरसों तेल, भारी मात्रा में सामान जब्त

 | 
बाजार समिति में बिक रहा नकली सरसों तेल, भारी मात्रा में सामान जब्त


बाजार समिति में बिक रहा नकली सरसों तेल, भारी मात्रा में सामान जब्त


बाजार समिति में बिक रहा नकली सरसों तेल, भारी मात्रा में सामान जब्त


रामगढ़, 14 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ के बाजार समिति में स्थित दुकानों में नकली उत्पाद का भंडार मिला है। यहां कई ऐसे सामान बेचे जा रहे हैं जिसमें मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट का कोई अता पता नहीं है। ग्राहकों को गलत सामान बेचने के लिए दुकानदार अलग ही हथकंडा अपना रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार समिति में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा कमिश्नर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को रामगढ़ के बाजार समिति में कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा गल्ला भंडार, बालाजी ट्रेडर्स, ओम ट्रेडिंग कंपनी, बंसल ट्रेडिंग कंपनी, श्री कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी और मिथिला ट्रेडिंग का औचक निरीक्षण हुआ।

पूजा गल्ला भंडार में 117 लीटर प्रताप ब्रांड का सरसों तेल पाया गया। इस उत्पाद के मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट का पता नहीं था। सभी सरसों तेल को जब्त कर उसका सैंपल रांची जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा सभी दुकानों में कई ऐसे उत्पाद मिले जिसमें मैन्युफैक्चरिंग रेट और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थे। साथ ही सभी दुकानों में लाइसेंस, पेस्ट कंट्रोल की भी जांच की गई। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिग तिग्गा, लोकेश रवानी और रामगढ़ थाना के पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश