अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को दिया पोषण किट
हजारीबाग, 18 मार्च (हि.स.)। अदाणी फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़कागांव स्थित गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बुधवार को टीबी मरीजों के लिए पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में लगभग 80 मरीजों को निशुल्क पोषण किट दिया गया। शिविर के दौरान मरीजों को उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष पोषण किट उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ मिथु हल्दर ने मरीजों को टीबी उपचार में संतुलित आहार के महत्व को समझाया।
उन्होंने दवा के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों और नियमित इलाज के महत्व पर भी जोर दिया।
वहीं सीएसआर टीम ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय करते हुए किट वितरण को सुचारु रूप से संपन्न कराया। साथ ही मरीजों को पोषण किट के लाभों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें उपचार के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि बड़कागांव क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी लगातार सीएसआर गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिससे स्थानीय समुदाय के समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

