home page

एक्टिंग वर्कशॉप में छात्रों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

 | 
एक्टिंग वर्कशॉप में छात्रों ने सीखी अभिनय की बारीकियां


रांची, 18 अप्रैल (हि.स.)।

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो और समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मीडिया माइंड्स के लिए अभिनय विषय पर एक्टिंग, फिल्म मेकिंग एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैकडों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर (एसजी) ने बतौर मुख्य आतिथ्य के रूप में किया। आयोजन को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ एसके कीरो, डॉ नील कुसुम और आलोक रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वर्कशॉप में एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निदेशक आकाश दीप ने अभिनय की विभिन्न तकनीकों जैसे बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन, एक्सप्रेशन, कैमरा फेसिंग और स्टोरीलाइन डेवलपमेंट पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

लाइव एक्टिंग अभ्यास के माध्यम से छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे वर्कशॉप छात्रों के कौशल विकास और इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य अजय अरुण मिंज (एसजी), आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ शिव कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ संजय सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar