home page

कफ सिरप और टैबलेट बेचने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
कफ सिरप और टैबलेट बेचने वाला आरोपित गिरफ्तार


रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। रांची के लालपुर थाना की पुलिस ने कफ सिरप और टैबलेट बेचने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम अनिल रजक है। रांची पुलिस ने आरोपित के पास से कफ सिरप के 19 बोतल सिरप, 75 पीस टेबलेट और एक मोबाइल भी बरामद किया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने शुक्रवार को बताया कि रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि अनिल रजक कफ सिरप और टैबलेट को विभिन्न कॉलेजों के छात्रों को बेचा करता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस ने अनिल रजक के घर पर छापेमारी की। कफ सिरप और टैबलेट की कागजात मांगने पर अनिल रजक की ओर से नहीं प्रस्तुत किया गया। पूछने के दौरान अनिल रजक ने बताया कि छात्रों को यह सिरप और टैबलेट बेचा करता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टीम में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह,ऋषिकांत कुमार, आशीष कुमार, सुनील मुर्मू, अर्चना महतो, सिया कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे