home page

एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार

 | 
एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार


एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार


चतरा, 08 अक्टूबर (हि.स.)। चतरा अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एसीबी हजारीबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासी अधिकारी (प्रधान सहायक) बासुदेव राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हंटरगंज निवासी विलास यादव से भूमि वाद का लंबित फैसला लिखने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपित को अनुमंडल कार्यालय के एक कमरे में ले जाकर पूछताछ करने लगी। इस दौरान दरवाजा बंद किए जाने से कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए टीम ने दरवाजा खोला।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों की भी जांच की। इसके बाद गिरफ्तार सहायक प्रशासी अधिकारी बासुदेव राम को अपने साथ हजारीबाग ले गई। एसीबी की इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी