home page

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ‘आरोह’ कार्यक्रम, 367 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 | 
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में ‘आरोह’ कार्यक्रम, 367 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित


रांची, 02 मई (हि.स.)। रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित ‘आरोह’ कार्यक्रम के तहत कक्षा चतुर्थ से ग्यारहवीं तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले शैक्षणिक सत्र में किसी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए या कुल 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक हासिल किए। इसके साथ ही ऐसे छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिनकी पूरे सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि इस तरह के सम्मान से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन और नियमित उपस्थिति वाले छात्रों को पुरस्कृत करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय में शिक्षण कार्य को नई ऊर्जा मिलती है और बच्चों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर कुल 367 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे