home page

रामगढ में 80 वर्षीया मां को वोट डलवाने पहुंचा बेटा

 | 
रामगढ में 80 वर्षीया मां को वोट डलवाने पहुंचा बेटा


रामगढ़, 23 फ़रवरी (हि.स.)। नगर परिषद चुनाव में जिस तरह युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उसी तरह वृद्ध मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। वार्ड नंबर 28 के उत्क्रमित उच्च विद्यालय छत्तरमांडू के कमरा नंबर 03 में 80 वर्षीया सोहगी देवी अपना वोट डालने पहुंची। चलने में असमर्थ वयोवृद्ध महिला मतदाता अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंची थी। मतदान केंद्र पर बीएलओ ने भी उनकी मदद की और कतार से अलग हटकर उन्हें सम्मानपूर्वक वोट डलवाया। सोहगी देवी ने कहा कि वह हर चुनाव में अपना वोट जरूर डालती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश