home page

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

 | 
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब


लोहरदगा, 27 मार्च (हि.स.)।

रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियां और भक्ति गीतों की धुनों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कई सामाजिक संगठनों और समितियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी। इससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यात्रा में शामिल लोग ढोल नगाड़े की थाप पर झूम रहे थे और एक से बढ़कर एक करतब दिखाते हुए चल रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर