home page

घर से भागे प्रेमी युगल ने स्टेशन के कमरे में ही रचा ली शादी

 | 
घर से भागे प्रेमी युगल ने स्टेशन के कमरे में ही रचा ली शादी


रामगढ़, 23 मई (हि.स.)। जिले के एक प्रेमी युगल को घर वालों का डर इतना सताया कि वह मंदिर भी नहीं पहुंच पाए। दाेनाें ने रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में

छिपकर शादी कर ली। शनिवार को जब दोनों प्रेमी युगल को थाने लाया गया तो पूरा मामला उजागर हुआ। रामगढ़ थाना क्षेत्र के छतर मांडू गांव निवासी अंकित कुमार को अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की कल्पना से प्रेम हो गया था। उन दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने का भी निर्णय लिया। दोनों ने अपने घर में शादी की बात रखी, लेकिन परिजन नहीं माने।

शादी के लिए न तो लड़के मां-बाप तैयार थे और न ही लड़की के मां-बाप इसके लिए राजी थे। काफी इंतजार के बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला किया। रामगढ़ से भाग कर वे लोग बोकारो पहुंचे और वहीं से ट्रेन पड़कर राउरकेला स्टेशन पहुंच गए। इस बीच रास्ते में उन्हें कहीं भी मंदिर नहीं मिला तो राउरकेला स्टेशन पर ही एक कमरे में शादी रचा ली। बाद में जब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो वे लोग मोबाइल बंद कर अपना लोकेशन छुपाना चाहा। बाद में परिजनों के आश्वासन पर वे रामगढ़ पहुंचे। लड़की के परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए रामगढ़ पुलिस को आवेदन दिया है। रामगढ़ थाने में अंकित और कल्पना ने खुद को बालिग बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश