home page

बिहार के भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

 | 
बिहार के भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च


दुमका, 28 जून (हि.स.)। बिहार के बक्सर के बिलौटिया गांव निवासी भरत भूषण तिवारी हत्याकांड के विरोध में रविवार को उपराजधानी दुमका में कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया।

कैंडल मार्च पोखरा चौक से निकाल टीन बाजार चैक पहुंचा, जहां लोगों ने भरत तिवारी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर सीएम सम्राट चैधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भरत भूषण तिवारी को इंसाफ की मांग करते हुए भरत तिवारी अमर रहे और बिहार पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए लोगों ने सीएम सम्राट चैधरी के इस्तीफे का मांग की।

इस अवसर पर आयोजक पराक्रम शर्मा ने भरत भूषण तिवारी को भारत रत्न से सम्मानित करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं सीएम सम्राट चैधरी को इस निर्मम हत्याकांड की जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

मौके पर तुषार मिश्रा, आनंद कश्यप उर्फ मोंटी, अभिषेक सिंह मोनू, प्रदीप्त मुखर्जी, मनोज घोष, समीर झा, राकेश रंजन सिंह, डॉ जितेंद्र झा, जयतेंद्र दुबे, हिमांशु दुबे, अनुभव ओझा, परवीन कुमार चैधरी, बिपिन शर्मा, गौरव झा, राजकुमार केशरी, जितेंद्र ओझा, राहुल मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार