युवक की बाइक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
| Nov 5, 2026, 22:32 IST
रामगढ़, 05 नवंबर (हि.स.)। शहर में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। थाना चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट में कपड़े खरीदने गए एक युवक की बाइक 18 मिनट में अज्ञात चोरों ने चुरा ली। घटना के बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार नामक युवक बाइक जेएच-24-ई-5627 से रामगढ़ में कपड़े खरीदने आया था। उसने अपनी बाइक विशाल मेगा मार्ट के सामने खड़ी की और खरीदारी करने के लिए अंदर चला गया। करीब 18 मिनट बाद जब वह बाहर निकला तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

