home page

चेंबर चुनाव के लिए कार्यकारिणी के लिए 77 और क्षेत्रीय उपाध्य।क्ष के 09 ने दाखिल किया नामांकन, दो नामांकन रदद

 | 
चेंबर चुनाव के लिए कार्यकारिणी के लिए 77 और क्षेत्रीय उपाध्य।क्ष के 09 ने दाखिल किया नामांकन, दो नामांकन रदद


रांची, 01 सितंबर (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। शाम चार बजे के बाद चुनाव समिति की ओर से सभी प्राप्ती नामांकनों की स्क्रूटनी की गई।

कुल 86 नामांकन में 77 नामांकन कार्यकारिणी समिति के लिए और 09 नामांकन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए दाखिल किया गया।

चेंबर के चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने कहा कि चेंबर चुनाव के लिए चेंबर चुनाव के सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए कुल 86 नामांकन प्राप्त हुए हैं जो झारखंड चेंबर के अब तक के इतिहास में सबसे अधिक है। वहीं सह अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि फेडरेशन की बढती लोकप्रियता को व्यापारी वर्ग ने सराहा है और चुनाव प्रक्रिया में बढ-चढकर हिस्सा ले रहे हैं। इससे चेंबर का स्वरूप बड़ा हो रहा है।

कार्यकारिणी के लिए इन्होंने किया नामांकन

अभिषेक कुमार रामाधीन, आदित्य शाह, अमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित किशोर, अमित किशोर, अमित कुमार मिश्रा, अमित कुमार पाठक, अमित शर्मा, अमित सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार अग्रवाल, अनीश बुधिया, अनीश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, अरूण भरतिया, अरूप नंदी, अशोक प्रधान, आस्थाश किरण, बालकर सिंह नामधारी, बिजय कुमार हरलाका, ब्रजेश कुमार, सीए राज कुमार, देवनंद उरांव, ज्योेति कुमारी, कमलेश कुमार संचेती, कुलवंत सिंह, माला कुजूर, मनीष जैन, मनीष कुमार सर्राफ, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मो सलीम और मोनिका अग्रवाल, मोनिका गोयनका, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार जैन, नवजोत अलंग, निधि झुनझुनवाला, पंक पीयूष, पूनम आनंद, पौरूष जैन, प्रकाश कुमार, प्रमीला कुमार, प्रमोद कुमार श्रीवास्तशव, प्रशांत कुमार, प्रवीण लोहिया, पूजा ढांढा, पूर्णेंदू तुलस्याान, राहुल अग्रवाल, राहुल साबू, राजेश गडोदिया, राम बांगड, रोहित अग्रवाल, रोहित पोददार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, सजल स्रोत, संतोष कुमार अग्रवाल, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभू राजेश, श्रवण कुमार, शौर्या खंडेलवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुबोध कुमार जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनीत जैन, सुनील कालरा, सुनी कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, सूरज सेठ, तेजबिंदर सिंह, तुलसीदास पटेल, उमंड सुलतानिया, विकास अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया का नाम शामिल है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी

अमरजीत सिंह सलूजा (कोयलाचंल डिवीजन), विजय आनंद मुनका (कोल्हांन डिवीजन), विनय कुमार अग्रवाल (उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन), उदय शंकर दुबे (पलामू डिवीजन), अमित कुमार जायसवाल (पलामू डिवीजन), आकाश कुमार पांडेय (संथाल डिवीजन), राजेश अग्रवाल (संथाल डिवीजन), राजेश कुमार महतो (दक्षिणी छोटानागपुर डिवीजन) और दामोदर कुमार कसेरा (दक्षिणी छोटानागपुर डिवीजन) का नाम शामिल है।

वहीं स्क्रूटनी के दौरान दो नामांकन मोनिका अग्रवाल और शौर्य खंडेलवाल के फॉर्म को चेंबर की सदस्यता सूची में प्रतिनिधित्व के रूप में नाम नहीं होने से रदद कर दिया गया। शेष कार्याकारिणी समिति के 75 नामांकन और क्षेत्रीय उपाध्यमक्ष के सभी 09 नामांकन वैध पाए गए। अंचल किंगर और पवन शर्मा ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 03 सितंबर की दोपहर 03 बजे तक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak