home page

बीएयू में जनजातीय किसानों के बीच पांच साै किलो उन्नत बीज वितरित

 | 
बीएयू में जनजातीय किसानों के बीच पांच साै किलो उन्नत बीज वितरित


रांची, 24 जुलाई (हि.स.)। दलहन, मक्का और अरहर संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं की जनजातीय उप योजना के तहत शुक्रवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में चान्हो और बुढ़मू प्रखंड के 80 किसानों के बीच मकई, उड़द एवं अरहर के लगभग 500 किलो उन्नत बीज वितरित किया गया।

इन जनजातीय किसानों में राइजोबियम कल्चर और बीज उपचार की दवा भी वितरित की गई। बीज वितरण कार्यक्रम में बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे, अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह और संबंधित परियोजनाओं के वैज्ञानिकों ने किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन और प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीक की भी जानकारी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak