home page

रातू में पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

 | 
रातू में पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। रातू प्रखंड के फुटकल, शिव नगर, दयालनगर और लालगुटवा क्षेत्र में चार करोड़ चार लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को इससे संबंधित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल मौजूद थे। मौके पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बेहतर सड़क की जरूरत महसूस कर रहे स्थानीय लोगों के लिए निर्माण कार्य की आवश्यडकता थी।

पीसीसी पथ बनने से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। सड़क बनने के बाद फुटकल, शिव नगर, दयालनगर और लालगुटवा सहित आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय स्तर पर सड़क संपर्क मजबूत होने से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, प्रमुख संगीता देवी, रेणु देवी, मंडल अध्यक्ष अमित गोप, सुबोध साहू, रितेश राज, देवेंद्र सिंह, दशरथ महतो एवं बलराम गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar