home page

झारखंड: 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला, पशुपति नाथ मिश्रा बने गढ़वा के उपायुक्त

 | 
झारखंड: 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला, पशुपति नाथ मिश्रा बने गढ़वा के उपायुक्त


रांची, 23 मई ( हि.स.)। राज्य सरकार ने 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार छवि रंजन को खेलकूद का निदेशक बनाया गया है। साथ ही रंजन झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा को मेडिकल एंड हेल्थ इंफास्ट्रक्चर डेवलमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत जिशान कमर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का विशेष सचिव, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन को सुवर्णरेखा परियोजना का प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सुनील कुमार सिंह को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग का विशेष सचिव, वित्त विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार गुप्ता को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। फैज अक अहमद को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का अपर सचिव, भोर सिंह यादव को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर सचिव , झारखंड औद्योगिक अधारभूत संरचना विकास निगम रांची के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन को अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड (जेईएमसीएल) का एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार सत्येन्द्र कुमार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव, पशुपति नाथ मिश्रा गढ़वा उपायुक्त , उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा को सूचना प्रौद्योगिकी का निदेशक और अटल बिहारी वाजपेयी इनोवशन लैब मुख्य कार्यपालक एवं झारखंड स्पेश एप्लीकेशन का डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनन्य मित्तल को झारखंड राज्य आजीविका संवर्घन सोसायटी का मुख्य कार्यपालक बनाया गया है।

वहीं, जाधव विजया नारायण राव को महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग का अपर सचिव, आर रॉनिटा को जल संसधान विभाग का अपर सचिव, नमन प्रियेश लकड़ा को पर्यटन निदेशक, अजली यादव को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद का परीक्षा नियंत्रक और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, जावेद हुसैन को खूंटी का उपायुक्त, सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है।

वहीं राज्य सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे