home page

देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पहली सोमवारी पर 3.17 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

 | 
देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में पहली सोमवारी पर 3.17 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण


रांची, 03 अगस्त (हि.स.)। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पहली सोमवारी काे श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। पहली सोमवारी पर तडके सुबह 04:15 बजे से बाबा बैद्यनाथ पर श्रद्धालुओं ने जलार्पण शुरू किया।

जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अबतक 3,17,494 रही। साथ ही बाबा बैद्यनाथ पर बाह्य अर्घा के माध्यम से 2,05,236 और आंतरिक अर्घा से 112,258 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इतजाम किये गये थे। कांवरिया रुट में हर जगह पुलिस के जवान तैनात दिखे। खुद एसपी और डीसी लगातार मंदिर और रुट का निरीक्षण कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे