home page

एसबीयू के 300 से अधिक छात्रों का कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट

 | 
एसबीयू के 300 से अधिक छात्रों का कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट


रांची, 24 अप्रैल (हि.स.)। सरला बिडला युनिवर्सिटी (एसबीयू) में शुक्रवार को आयोजित प्लेसमेंट सत्र के दौरान 300 से अधिक छात्रों का विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है।

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच विश्वविद्यालय ने मजबूत प्लेसमेंट प्रदर्शन करते हुए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी एसबीयू की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने बताया कि इस प्लेसमेंट सत्र में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने विश्वविद्यालय के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भागीदारी सुनिश्चित की।

इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक सहित अन्य कई प्रमुख कंपनियों के नाम शामिल हैं।

आनेवाले दिनों में गोदरेज, टेक महिंद्रा, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, अरविंद फैशंस सहित कई कंपनियों के साथ भी प्लेसमेंट ड्राइव होने वाली है। इससे विवि के विद्यार्थियों के लिए और अधिक अवसरों की भरमार होगी।

मौके पर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से ऑनलाइन, ऑन-कैंपस और पूल कैंपस मोड में लगातार भर्ती अभियानों का आयोजन किया जा रहा है।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्लेसमेंट में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विवि की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar