home page

जन्मजात हृदय रोग शिविर में 126 बच्चों की जांच

 | 
जन्मजात हृदय रोग शिविर में 126 बच्चों की जांच


रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड और अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के सयुंक्त तत्वावधान में जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाईल हार्ट डिजीज) से पीड़ित बच्चों की पहचान और इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल रांची में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 170 बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 126 बच्चों की जांच और स्क्रीनिंग की गई। वहीं 47 बच्चों को सर्जरी की आवश्कता होगी। शेष बच्चों की जांच प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी शुक्रवार को स्वाकस्य्वश विभाग के अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शशि प्रकाश झा ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों वाले बच्चों को इस प्रकार के शिविरों में अवश्य लाएं, जिससे समय पर जांच एवं उपचार संभव हो सके और बच्चों को स्वस्थ जीवन दिया जा सके।

प्रकाश झा ने बताया कि अमृता हॉस्पिटल के चिकित्सकों डॉ आर कृष्ण कुमार, एचओडी, पीडिआट्रिक कार्डियोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल कोच्ची, डॉ ब्रजेश पीके, हार्ट सर्जन, डॉ निशांत, डॉ अमित कुमार पाण्डेय, अमृता हॉस्पिटल कोच्ची की ओर से चिन्हित बच्चों को आवश्यकतानुसार उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमृता अस्पताल, कोच्ची के सहयोग से बीते दो दिनों तक सदर अस्पताल, रांची में विशेष शिविर लगा है। इसमें अमृता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से बच्चों की विस्तृत जांच की जा रही है जहां बच्चों को बेहतर उपचार करने के लिए चिन्हित करते हुए उनकी जांच की जा रही है। जिन बच्चों को सर्जरी की जरूरत होोगी, उन्हें अमृता अस्पताल कोच्चि ले जाकर हृदय रोग से संबंधित सर्जरी किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar