home page

राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,263 वादों का निष्पादन, 31 करोड़ की वसूली

 | 
राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,263 वादों का निष्पादन, 31 करोड़ की वसूली


दुमका, 09 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक अदालत में 13,263 वादों का निष्पादन करते हुए शनिवार को 31 करोड़ से अधिक का समझौता हुआ।

लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष सह प्रधान जज सुधांशु कुमार शशि के अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित हुई। इस बावत प्राधिकार सचिव विवेक कुमार ने बताया कि लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया।

आयोजित लोक अदालत मे मुख्य रूप से परिवारिक वाद, दुर्घटना वाद, लैंड एक्विजिशन, एमएसीटी, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, बैंक रिकवरी, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट, क्रिमिनल केस, माइनिंग केस, प्री लिटिगेशन मैटर सहित अन्य शामिल हैं।

इस प्रकार कुल पांच बेंचों से 13,263 वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन करते हुए कुल 31,49,54,313 रुपए की राशि का समझौता हुआ। साथ ही लोक अदालत में पहुंचे हुए ग्रामीणों के लिए विधिक जागरूकता के लिए एक स्टॉल भी लगाकर कानूनी पुस्तकों एवं पंपलेट का भी वितरण कर जागरूक किया गया

इस अवसर पर कई न्यायिक पदाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार