home page

होमगार्ड बहाली में गोला प्रखंड के 1,070 पुरुष अभ्यर्थियों ने दी शारीरिक दक्षता परीक्षा

 | 

रामगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत शनिवार को सिद्धू-कान्हू मैदान में गोला प्रखंड के पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। बहाली प्रक्रिया के सातवें दिन आयोजित परीक्षा में कुल 1,910 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। जिनमें से 1,070 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 840 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास, अनुशासन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी गई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सिद्धू-कान्हू मैदान स्थित केंद्र में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। वहीं, परीक्षा स्थल के अंदर मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लागू रहा। जिला प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया की लगातार निगरानी की गई, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की गुंजाइश नहीं रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश