home page

डीसी-एसपी ने संभाला मोर्चा, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी

 | 
डीसी-एसपी ने संभाला मोर्चा, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी


डीसी-एसपी ने संभाला मोर्चा, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी


रामगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। जिले में रामनवमी को लेकर से डीसी फैैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार ने खुद ही सुरक्षा की कमान संभाली है। नवमी के जुलूस से पहले गुरुवार को दोनों अधिकारियों ने पूरे काफिले के साथ जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बाजारटांड़ से शुरू हुआ फ्लैग मार्च चट्टी बाजार, सौदागर मोहल्ला, दुसाध मुहल्ला, कोयरी टोला, न्यू बग़ीचा, पुरनी मंडप, तिरंगा चौक, झंडा चौक, थाना चौक, मेन रोड, सुभाष चौक से होकर गुजरा।

मौके पर डीसी ने बताया कि रामनवमी का त्योहार रामगढ़ जिले में शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में मनेगा। उन्होंने कहा कि वे पूजा समिति के सदस्यों से मिल रहे हैं। त्योहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है। हर जगह पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

वहीं एसपी अजय कुमार ने बताया कि रामनवमी पर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरी टीम के साथ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया है। सभी स्थान पर पूजा कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को कई जोन में बांटा गया है। इसमें वरीय पदाधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिस पदाधिकारी की तैनाती भी की गई है। बाइक क्यूआरटी भी लगातार निरीक्षण करेगी।

एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें। यदि किसी भी स्थान पर कुछ गलत हो रहा है, तो तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दें। जो भी व्यक्ति विधि व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

फ्लैग मार्च में डीसी फैैज अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अनंत आकाश, डीडीसी आशीष अग्रवाल, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, एनडीसी रविंद्र कुमार गुप्ता, डीपीओ संतोष कुमार भगत, सीओ रवि रमेश रविदास सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश