home page

एक और दिव्यांग की डीसी ऋतुराज ने पूरी कर दी मुराद

 | 
एक और दिव्यांग की डीसी ऋतुराज ने पूरी कर दी मुराद


रामगढ़, 22 मई (हि.स.)। रामगढ़ जिले के दिव्यांगों के लिए डीसी ऋतुराज का जनता दरबार मन्नत पूरी करने वाला धाम बन गया है। जो भी आता है उसकी मुराद वहां जरूर पूरी होती है। शुक्रवार को 80 फ़ीसदी दिव्यांगता के साथ एक युवक इस दरबार में पहुंचा। अपने परिजनों के साथ बड़ी मुश्किल से वह डीसी से मिला। उसने व्हील-चेयर की मुराद मांगी थी। पलक झपकते ही उसे व्हील-चेयर उपलब्ध हो गया। रामगढ़ प्रखंड के लोलो गांव से पहुंचे दिव्यांग जलेश्वर महतो ने कहा कि उन्होंने जैसा सुना था वैसा ही इस दरबार को पाया है। जरूरतमंदों को कागजी मामलों से हटकर सीधे लाभ मिलना बहुत बड़ी बात है। उसने डीसी ऋतुराज को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दिव्यांगों की मन्नत पूरी करने वाले डीसी हैं।

समस्या दूर करने का प्रभावी माध्यम है जनता दरबार : डीसी

मौके पर डीसी ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुंचाना है। जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जहां बिना अनावश्यक विलंब के लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश