कैबिनेट की बैठक 8 दिसंबर को, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय
| Dec 4, 2025, 22:53 IST
रांची, 04 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आठ दिसंबर को होगी। यह जानकारी गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने दी। इसमें कहा गया है कि कैबिनेट की बैठक सोमवार को दोपहर दो बजे से या सदन की कार्यवाही समाप्त होने के तुरंत बाद होगी।
जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

