home page

बीएसएल प्लांट के गेट से गांजा बेचते युवक गिरफ्तार

 | 
बीएसएल प्लांट के गेट से गांजा बेचते युवक गिरफ्तार


बोकारो, 04 जून (हि.स.)।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने गुरुवार को माराफारी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएल गेट संख्या-9 के समीप एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा की पुड़िया, 700 ग्राम गांजा और गांजा मिश्रित सिगरेट बरामद की गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।डीएसपी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि बोकारो स्टील प्लांट गेट संख्या-9 के पास मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे गश्ती दल ने पकड़ लिया।तलाशी के दौरान युवक के पास से गांजा जैसी सामग्री की पांच पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार गुप्त उर्फ गुड्डु (26) के रूप में हुई। वह वर्तमान में दुन्दीबाग बाजार, थाना बीएस सिटी, बोकारो का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता बेलघाट बलुआ, थाना मुफस्सिल आरा, जिला भोजपुर (बिहार) है।गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने दुन्दीबाग बाजार स्थित एक गुमटी में छापेमारी की। वहां से एक प्लास्टिक थैले में रखे छोटे-छोटे पैकेटों में करीब 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो डिब्बों में गांजा मिश्रित कुल 76 सिगरेट भी जब्त की गईं। एक डिब्बे में 56 और दूसरे में 20 सिगरेट पाई गईं।इस संबंध में माराफारी थाना में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) राम प्रवेश कुमार, पुअनि सतेन्द्र पासवान, सअनि बेजुन मरांडी, सअनि अरविंद प्रसाद यादव, आरक्षी कमलेश कुमार एवं गृहरक्षक मोइन अंसारी शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार