इटली ने जासूसी मामले में रूस के दो सैन्य अधिकारियाें को देश छोड़न के लिए कहा
मॉस्को, 09 जुलाई (हि.स./रिया नोवोस्ती)। इटली के विदेश मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने गुरुवार को कहा कि जासूसी के एक मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद रोम स्थित रूसी दूतावास के दो सैन्य अधिकारियाें को तीन दिन के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है।
एंटोनियो ताजानी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इटली सरकार ने जासूसी के एक मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद इटली में रूसी दूतावास के दो सैन्य अधिकारियाें को निकालने का फैसला किया है। इन राजनयिकों को तीन दिन के भीतर देश छोड़ना होगा। इन कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर इटली छोड़ना होगा।
रूसी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को रिया नोवोस्ती को बताया कि रूस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह रोम में रूसी दूतावास से दो मिलिट्री अटैची को निकाले जाने का जवाब देगा। मंत्रालय ने कहा, रूस इसका उचित जवाब देगा।
उल्लेखनीय है कि गत 7 जून को इटली की पुलिस ने रूस के हितों के लिए काम करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया और पांच अन्य लोगों के यहां तलाशी ली। संदिग्धों में सेना के चार सक्रिय जवान शामिल हैं, जबकि मुख्य संदिग्ध रिटायर्ड इंटेलिजेंस अधिकारी हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

