home page

हूतियों ने सऊदी अरब के एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया

 | 

दोहा, 16 सितंबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है।साथ ही कहा है कि इस युद्धक विमान को निशाना बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर बने मिसाइल का इस्तेमाल किया गया।

हूतियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने टेलीग्राम पर कहा, यमनी सेना, सऊदी के एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने में सफल रही, जो मारिब प्रांत के ऊपर हवाई क्षेत्र में सैन्य तैनाती के समर्थन में आक्रामक कार्रवाई कर रहा था। इस लड़ाकू विमान को स्थानीय स्तर पर बनी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का इस्तेमाल करके गिराया गया।

यमनी वायु रक्षा बलों ने मारिब प्रांत के ऊपर हवाई क्षेत्र में सऊदी F-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों के दो समूहों पर भी गोलीबारी की, जिससे उन्हें उस ऑपरेशन के दौरान पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा, जिसमें गिराए गए विमान का मलबा ढूंढ़ा जा रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी