home page

ईरान ने दो ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया

 | 
ईरान ने दो ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया


तेहरान, 02 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसकी हवाई रक्षा इकाइयों ने दो ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया है। यह कार्रवाई ईरान के एकीकृत हवाई सुरक्षा नेटवर्क के तहत की गई, जिससे क्षेत्र में जारी टकराव और भी तीव्र होता नजर आ रहा है।

ईरान के सरकारी समाचार संगठन प्रेसईडी टीवी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि ईरान की हवाई सुरक्षा इकाइयों ने फ़ार्स, मरकजी और कजवीन के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी प्रांतों के आसमान में घुसपैठ करने वाले दो ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया है।

आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार को बताया कि दक्षिणी ईरानी शहर शिराज के ऊपर एक हेमीज 900 मानवरहित विमान को ट्रैक किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा ईरान के मध्य भाग में स्थित खोमीन शहर के हवाई क्षेत्र में एक एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को भी निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। ये प्रणालियां ईरान के एकीकृत हवाई सुरक्षा नेटवर्क के नियंत्रण में हैं।

आईआरजीसीके अनुसार प्रमुख इजराइली हथियार निर्माता एल्बिट सिस्टम्स द्वारा निर्मित हेमीज900 एक लंबी-अवधि तक उड़ने वाला मानवरहित ड्राेन है, जिसे टोही और निगरानी जैसे सामरिक मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है। इस बड़े ड्रोन की कीमत लाखों डॉलर में हाेने का अनुमान है।

इसके अलावा आईआरजीसी ने कजवीन प्रांत के बुइन ज़हरा काउंटी के ऊपर लंबी दूरी की हवा से ज़मीन पर मार करने वाली एक अमेरिकी वायु सेना की एजीएम-158 को नष्ट कर दिया।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई सैन्य कमांडरों की माैत हाे गई थी। इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में माैजूद अमेरिका और इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी