home page

यूक्रेन के ल्वीव में आतंकी हमला, महिला पुलिस अधिकारी की मौत

 | 


कीव, 22 फरवरी (हि.स.)। यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव में रविवार सुबह हुए धमाकों में एक महिला पुलिस अधिकारी की जान चली गई। इस दौरान दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। ये धमाके तब हुए, जब पुलिस को शहर के एक स्टोर में घुसपैठ की सूचना मिली।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पहला धमाका पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हुआ। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम के आने के बाद दूसरा धमाका हुआ। ल्वीव के रीजनल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के मुताबिक हमले में एक 23 साल की महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। इस दौरान एक पेट्रोल कार और एक आम कार को नुकसान हुआ। यूक्रेनियन नेशनल पुलिस के मुताबिक करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।

ल्वीव के मेयर एंड्री सैडोवी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''यह निश्चित रूप से एक आतंकी घटना है।'' अधिकारियों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हमला किसने किया। पुलिस ने जांच के बाद कि घर पर बने विस्फोटक डिवाइस में धमाका किया गया। इस हमले में 23 वर्षीय पुलिस अधिकारी विक्टोरिया श्पिल्का की जान चली गई। श्पिल्का ने पिछले साल एक ऑफिसर से शादी की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद