नाटो शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद आज पुतिन से बात करेंगे ट्रंप
अंकारा, 08 जुलाई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बातचीत करेंगे।
जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, पुतिन के लिए कोई सवाल है? क्योंकि आज मैं उनसे बात करने वाला हूं। शुरुआत में उनके बयान से कुछ क्षणों के लिए भ्रम की स्थिति बनी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय पुतिन से था, न कि जेलेंस्की से।
ट्रंप ने कहा, जेलेंस्की के लिए नहीं, पुतिन के लिए कोई सवाल पूछिए, क्योंकि मैं आज उनसे बातचीत करूंगा।
रूस और अमेरिका के नेताओं के बीच पिछली बार 04 जुलाई को लगभग 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई थी। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, उस बातचीत में ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी।
ट्रंप की प्रस्तावित बातचीत ऐसे समय होने जा रही है, जब नाटो शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध, यूरोपीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।
-----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

