home page

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका रखेगा निगरानी

 | 

वॉशिंगटन, 28 मई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह समुद्री मार्ग सभी देशों के लिए खुला रहेगा और अमेरिका इसकी निगरानी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र से जुड़ी व्यवस्थाएं ईरान के साथ चल रही बातचीत का हिस्सा हैं।

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य किसी एक देश के नियंत्रण में नहीं रहेगा और इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र पर नजर बनाए रखेगा, लेकिन किसी भी देश को इस पर नियंत्रण स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने ओमान को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए। हालांकि उनके इस बयान को लेकर अभी तक ओमान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, ट्रंप ने ईरान के मामले में अस्थायी समझौते को स्वीकार करने या ओमान के हस्तक्षेप पर साफ किया कि होर्मुज एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जो सभी के लिए खुला रहना चाहिए।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय