home page

ट्रंप ने मेलोनी को बताया 'अच्छी इंसान', ईरान युद्ध में समर्थन नहीं देने पर जताई नाराजगी

 | 

अंकारा, 07 जुलाई (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को अच्छी इंसान बताते हुए उनके साथ अपने संबंधों को सकारात्मक बताया। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि ईरान युद्ध के दौरान इटली द्वारा अमेरिका का साथ नहीं देने से दोनों नेताओं के रिश्तों में कुछ समय के लिए खटास आ गई थी।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि वह वास्तव में एक अच्छी इंसान हैं। हमारे संबंध कुछ समय के लिए खराब हो गए थे, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर हमारी मदद करने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप ने कहा कि इटली के ईरान युद्ध में सहयोग न करने के फैसले से वह निराश हुए थे। उन्होंने कहा, उन्होंने मदद करने से इनकार किया और इससे मेरे संबंध उनके साथ थोड़े खराब हो गए। लेकिन मैंने उन पर कोई बड़ा दबाव नहीं डाला था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके अनुसार मेलोनी ने उस मुद्दे पर गलती की, हालांकि उन्होंने उनके प्रति व्यक्तिगत सम्मान बनाए रखने की बात दोहराई।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय