home page

जेलेंस्की में समझौते के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी : क्रेमलिन

 | 

मॉस्को, 12 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रिया नोवोस्ती को बताया कि व्लादिमीर ज़ेलेंस्की यूक्रेन संघर्ष को रोकने के लिए ज़रूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखा रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि देश को एक नए नेता की जरूरत है।

ट्रम्प ने शनिवार को कहा था कि ज़ेलेंस्की के पास यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के कई मौके थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, यूक्रेन को एक ऐसे नए नेता की ज़रूरत है जो रूस के साथ समझौता कर सके। ट्रम्प का मानना है कि ज़ेलेंस्की को यूक्रेन में चुनाव कराने चाहिए।

पेस्कोव ने कहा, ट्रम्प ने कहा कि उनका मानना है कि अब एक नए राष्ट्रपति का समय आ गया है। क्यों? क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति को इस युद्ध को रोकने के लिए बहुत अहम और बहुत मुश्किल फ़ैसले लेने होंगे। या तो ज़ेलेंस्की वह ज़िम्मेदारी लें और वह राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं, या फिर न दिखाएं। अब तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी