home page

पूर्व प्रधानमंत्री ओली को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

 | 
पूर्व प्रधानमंत्री ओली को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया


काठमांडू, 29 मार्च (हि.स.)। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को हिरासत में रख कर जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया है। जिला अदालत काठमांडू के न्यायाधीश आनंद प्रसाद श्रेष्ठ की इजलास ने रविवार को 5 दिनों की रिमांड की अनुमति दी। सरकारी वकील ने 10 दिनों की हिरासत की मांग की थी।

जेन-जी आंदोलन के दौरान ओली प्रधानमंत्री थे, जबकि रमेश लेखक गृहमंत्री थे। उस आंदोलन में हुए दमन की जांच के लिए गठित आयोग ने ओली और लेखक के खिलाफ आपराधिक मामले में कार्रवाई की सिफारिश की थी। उसी सिफारिश के आधार पर आवश्यक गिरफ्तारी वारंट जारी कर शनिवार सुबह ओली और लेखक को गिरफ्तार किया गया था। आज अदालत में रमेश लेखक स्वयं उपस्थित हुए जबकि ओली बीमार होने के कारण शिक्षण अस्पताल से वर्चुअल रूप से पेश हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास