home page

श्रीलंका अब १ जून से नेपाल के पर्यटकों को निःशुल्क वीजा उपलब्ध कराएगा

 | 
श्रीलंका अब १ जून से नेपाल के पर्यटकों को निःशुल्क वीजा उपलब्ध कराएगा


काठमांडू, 27 मई (हि.स.)। श्रीलंका ने नेपाली नागरिकों के लिए अब निःशुल्क पर्यटक वीजा की व्यवस्था लागू कर दी है। नेपाली नागरिकों को अब मुफ्त पर्यटक वीजा (इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन-ईटीए) प्रदान किया जाएगा। श्रीलंका सरकार ने नेपाल सहित दुनिया के 40 देशों के नागरिकों के लिए यह नई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

काठमांडू स्थित श्रीलंका दूतावास ने जानकारी दी है कि यह व्यवस्था को १ जून से लागू की जा रही है। इस नए प्रावधान के तहत पर्यटन उद्देश्य से श्रीलंका जाने वाले नेपाली नागरिक 30 दिनों के लिए दो बार प्रवेश की अनुमति वाला पर्यटक वीजा पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले इस वीजा के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता था। माना जा रहा है कि इस कदम से दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंध और मजबूत होंगे।

श्रीलंका जाने वाले यात्रियों को वहां रवाना होने से पहले श्रीलंका के इमिग्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या काठमांडू स्थित श्रीलंकाई दूतावास से संपर्क कर अनिवार्य रूप से ईटीए प्राप्त करना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास