आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने ने संसद की पहली बैठक में पूर्व सरकार में नियुक्त अधिकारियों से मांगा इस्तीफा
काठमांडू, 02 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने संसद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सरकार द्वारा सार्वजनिक पदों पर नियुक्ति पाने वाले सभी पदाधिकारियों से इस्तीफा देने का आग्रह किया है।
गुरुवार को प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक को संबोधित करते हुए लामिछाने ने सार्वजनिक सेवा और विभिन्न निकायों में पूर्व सरकार में नियुक्त पदाधिकारियों से स्वेच्छा से पद छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा और निकायों के पदाधिकारी स्वेच्छा से मार्ग प्रशस्त करें।लामिछाने ने यह भी कहा कि हम पर चौबीसों घंटे निगरानी रखें।
उन्हें संसद में बोलने के लिए 25 मिनट का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि जनता ने सिंहदरबार को सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि बदलने के लिए मत दिया है। यह जनादेश सिंहदरबार को चलाने के लिए नहीं, बल्कि बदलने के लिए है। हमने बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार को काम शुरू करने के लिए 100 दिनों की जरूरत नहीं है। हमें ‘हनीमून पीरियड’ की जरूरत नहीं है, हम काम शुरू कर चुके हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

