home page

नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर

 | 
नेपाल में कांग्रेस–यूएमएल गठबंधन टूट की कगार पर


काठमांडू, 16 जुलाई (हि.स.)। नेपाल की प्रदेश राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नेपाली कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के सीपीएन (यूएमएल) के साथ चल रहे सत्ता गठबंधन को समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस अब प्रदेश सरकारों में नई राजनीतिक साझेदारी बनाने के लिए पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड के नेतृत्व में रहे नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के साथ संवाद आगे बढ़ा रही है।

कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों से यूएमएल के मंत्रियों को हटाने और यूएमएल नेतृत्व वाली सरकारों से कांग्रेस के मंत्रियों के बाहर होने की संभावना बढ़ गई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के अनुसार, प्रदेश सरकारों के गठन, मुख्यमंत्री पद के बंटवारे और मंत्रिमंडल में भागीदारी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच लगातार बातचीत जारी है। नई सत्ता समीकरण के तहत कांग्रेस और नेकपा के बीच प्रदेशवार नेतृत्व और सत्ता साझेदारी का खाका तैयार किया जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेशों में बदलते गठबंधन का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है और आने वाले दिनों में केंद्र की राजनीतिक रणनीति में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास