home page

पुलिस प्रमुख के पद से हटाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दानबहादुर कार्की

 | 
पुलिस प्रमुख के पद से हटाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दानबहादुर कार्की


काठमांडू, 05 नवंबर (हि.स.)। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पद से हटाए जाने के बाद दानबहादुर कार्की अपनी बहाली की मांग को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।

कार्की ने बताया कि वह सरकार के फैसले के खिलाफ कानूनी उपचार की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। कार्की के कानूनी सलाहकार स्वागत नेपाल ने भी पुष्टि की है कि कार्की गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। वह इस फैसले को रद्द कर दोबारा पुलिस महानिरीक्षक के पद पर बहाल किए जाने की मांग करते हुए अदालत में रिट याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि, सरकार ने आनन-फानन में नए आईजीपी मनोज केसी को पदोन्नति देकर बुधवार रात ही पदभार ग्रहण करा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास