बालेन्द्र शाह का यूएन में भाषण - नेपाल आपदा को भू-राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाएगा
काठमांडू, 25 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि नेपाल आपदा को भू-राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाएगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की 81वीं महासभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि नेपाल में आपदा के कारण 1,400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा, “नेपाल इस आपदा को भू-राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाएगा। लेकिन नेपाल चाहता है कि जलवायु के संबंध में सभी अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें।”
उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र तनाव का क्षेत्र नहीं, बल्कि संभावित नुकसान को रोकने के लिए साझा प्रयोगशाला बनना चाहिए। शाह ने हिमालय क्षेत्र में भू-सूचना, उपग्रह संबंधी जानकारी और विशेषज्ञता को साझा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

