home page

नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित सीमा संबंधी बयान के खिलाफ माओवादी का प्रदर्शन

 | 
नेपाल के प्रधानमंत्री के विवादित सीमा संबंधी बयान के खिलाफ माओवादी का प्रदर्शन


काठमांडू, 13 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह द्वारा सीमा विवाद के संबंध में दिए गए विवादित बयान के विरोध में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने शनिवार को काठमांडू में प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री शाह के बयान को राष्ट्रहित के खिलाफ बताते हुए माओवादी कार्यकर्ताओं ने माइतीघर मंडला में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुस्ता क्षेत्र के देशभक्त नेपाली नागरिकों को राज्य द्वारा सम्मान दिया जाना चाहिए तथा सीमा की रक्षा के प्रति सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने “सीमा अतिक्रमण बंद करो”, “सुस्ता में भारतीय हस्तक्षेप का प्रतिरोध करें” और “देश की भौगोलिक अखंडता की रक्षा करें” जैसे संदेश लिखे प्लेकार्ड भी प्रदर्शित किए।

माओवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री शाह से सीमा संबंधी उनके बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि सीमा संबंधी प्रधानमंत्री के हालिया बयान को लेकर नेपाल की राजनीति में विवाद पैदा हो गया है और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी जा रही है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास