home page

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में नेपाल चार स्थान ऊपर चढ़कर 97वें स्थान पर पहुंचा

 | 
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में नेपाल चार स्थान ऊपर चढ़कर 97वें स्थान पर पहुंचा


- इस वर्ष भी सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली बना

काठमांडू, 04 जून (हि.स.)। विश्व के पासपोर्टों की ताकत को मापने वाली प्रतिष्ठित रिपोर्ट हेनले एंड पार्टनर्स के 'पासपोर्ट इंडेक्स' में नेपाल की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है। नई रिपोर्ट के अनुसार नेपाल पिछले वर्ष के मुकाबले चार स्थान ऊपर चढ़कर 97वें स्थान पर पहुंच गया है।

सन् 2025 में नेपाल 36 देशों में वीजा-मुक्त या आगमन पर वीजा सुविधा के साथ 101वें स्थान पर था। अब 2026 के नवीनतम सूचकांक में नेपाल 97वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, इस वर्ष नेपाल का वीजा-फ्री स्कोर 35 दर्ज किया गया है, फिर भी रैंकिंग में सुधार नेपाल के पासपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार नेपाल और उत्तर कोरिया दोनों 97वें स्थान पर हैं और दोनों देशों के पासपोर्ट धारकों को 35 देशों में वीजा-फ्री या आसान प्रवेश की सुविधा प्राप्त है। इस वर्ष भी सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली बना है। सिंगापुर के नागरिक बिना पूर्व वीजा के दुनिया के 192 देशों में यात्रा कर सकते हैं, जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया भर के देशों के पासपोर्टों की रैंकिंग इस आधार पर तैयार करता है कि उनके नागरिक कितने देशों में बिना वीजा या सरल वीजा व्यवस्था के साथ यात्रा कर सकते हैं। इस सूचकांक को अंतरराष्ट्रीय यात्रा स्वतंत्रता का महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास