home page

नेपाल की संसद से विपक्षी दलों का वॉकआउट, प्रधानमंत्री के जवाब नहीं दिए जाने का विरोध

 | 
नेपाल की संसद से विपक्षी दलों का वॉकआउट, प्रधानमंत्री के जवाब नहीं दिए जाने का विरोध


काठमांडू, 14 मई (हि.स.)। नेपाल के सभी विपक्षी दलों ने गुरुवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक से बहिर्गमन कर दिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री के नहीं आने के कारण विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया।

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के स्थान पर राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देने के लिए जैसे ही वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने बोलना शुरू किया विपक्षी सांसदों ने सदन में ही नारेबाजी करते हुए बहिष्कार कर दिया।

नेपाली कांग्रेस, यूएमएल, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी, श्रम संस्कृति पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (आरपीपी) के सांसदों ने सरकार के रवैये का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

इन दलों ने सरकार की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। वित्त मंत्री जहां रोस्ट्रम से सरकार की नीति तथा कार्यक्रम का बचाव कर रहे थे, वहीं विपक्षी दल कार्यवाही पर लगातार आपत्ति जताते रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास