home page

नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे की मौत, 21 घायल

 | 
नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे की मौत, 21 घायल


काठमांडू, 23 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र स्वर्गद्वारी में भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 21 भारतीय तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार भिंग्री से स्वर्गद्वारी मंदिर की ओर जा रही (लु 1 ज 3175) नंबर की मुस्तांग जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं। घायलों में से 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बुटवल के अस्पताल में रेफर किया गया है।मृत बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

बताया गया है कि जीप सड़क से करीब 25 से 30 मीटर नीचे गिर गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भिंग्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास