home page

नेपाल में प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही दो सप्ताह के लिए स्थगित

 | 
नेपाल में प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही दो सप्ताह के लिए स्थगित


काठमांडू, 15 जुलाई (हि.स.)। नेपाल की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की कार्यवाही दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गयी है।

प्रतिनिधि सभा कार्यव्यवस्था परामर्श समिति की बैठक में सहमति बनी कि अगली बैठक अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में बुलाई जाएगी।

समिति के एक सदस्य ने बताया कि सदन की अगली बैठक एक अगस्त को आहूत करने पर चर्चा हुई है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रतिनिधि सभा की परंपरा के अनुसार प्रत्येक बैठक के अंत में स्पीकर अगली बैठक की तिथि और समय की घोषणा करते हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास