home page

बिम्सटेक बैठक में शामिल होने भारत रवाना हुए नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

 | 
बिम्सटेक बैठक में शामिल होने भारत रवाना हुए नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग, अमित शाह से करेंगे मुलाकात


काठमांडू, 12 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग भारत दौरे पर रवाना हो गए हैं। वह कुछ देर पहले काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे।

गृहमंत्री गुरुंग बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) की बैठक में भाग लेने के लिए भारत जा रहे हैं। भारतीय गृहमंत्री अमित शाह की पहल पर इस बैठक में नेपाल के गृहमंत्री गुरुंग के अलावा भारत के अमित शाह, बांग्लादेश के सलाहुद्दीन अहमद, भूटान के लुंगटेन दोर्जी, म्यांमार के लेफ्टिनेंट जनरल न्यून्ट विन स्वे, श्रीलंका के विजिथा हेराथ और थाईलैंड के अनुतिन चानवीराकुल हिस्सा लेंगे।

भारत यात्रा के दौरान गृहमंत्री सुदन गुरूंग अपने भारतीय समकक्ष अमित शाह के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। गृहमंत्री गुरुङ 14 अक्टूबर को स्वदेश लौटेंगे। यह उनका पहला विदेश दौरा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास