home page

भारत में तूफ़ान की संभावना को लेकर नेपाल में भी हाई अलर्ट

 | 
भारत में तूफ़ान की संभावना को लेकर नेपाल में भी हाई अलर्ट


काठमांडू, 24 अक्टूबर (हि.स.)। भारत में अगले हफ्ते शक्तिशाली तूफ़ान आने की संभावना को देखते हुए नेपाल के मौसम विभाग ने यहां भी हाई अलर्ट जारी किया है।

नेपाल मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव से नेपाल का मौसम आगामी 11 से 15 नवंबर तक प्रभावित हो सकता है। विभाग ने बताया कि इस दौरान नेपाल के अधिकांश क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, मौसम महाशाखा ने कहा है कि इस प्रणाली के कारण नेपाल में होने वाली बारिश की मात्रा, जोखिम के स्तर और संभावित प्रभावों को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह जारी सूचना में मौसम विभाग ने कहा कि संभावित प्रतिकूल मौसम के कारण यातायात कृषि और पर्यटन क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए संबंधित सभी लोगों और निकायों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास