home page

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचण्ड' अस्पताल में भर्ती

 | 
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचण्ड' अस्पताल में भर्ती


काठमांडू, 30 मई (हि.स.)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के संयोजक और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रचण्ड के निजी सचिव गोविन्द आचार्य ने बताया कि बुखार और सर्दी-जुकाम की शिकायत के बाद उन्हें आज सुबह मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आचार्य के अनुसार, जांच के दौरान प्रचण्ड में टाइफाइड के लक्षण पाए गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आगे की जांच और आवश्यक उपचार के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है।

स्वास्थ्य में समस्या होने के कारण प्रचण्ड शुक्रवार को हुए गणतन्त्र दिवस समारोह में भी सहभागी नहीं हुए। इसी तरह शुक्रवार को भी ही बजट पेश के दौरान प्रचण्ड की सदन में उपस्थिति नहीं देखी गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास