नेपाल के बाढ़ प्रभावितों के बचाव अभियान में तेजी, 45 विदेशी नागरिकों समेत 336 लोग बचाए गए
| Aug 27, 2026, 13:55 IST
काठमांडू, 27 अगस्त (हि.स.)। रसुवा में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए बचाव अभियान गुरुवार सुबह से जारी है। आज दोपहर 1 बजे तक 336 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाली सेना के अनुसार, हेलीकॉप्टर से बचाए गए लोगों में 6 देशों के 45 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
गुरुवार सुबह से टिमुरे, धुन्चे और मैलुङ क्षेत्रों से हेलीकॉप्टर के जरिए तेजी से बचाव अभियान चलाया गया। नेपाली सेना ने बताया कि घायलों और प्रभावित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए करीब 4,000 सैनिकों को तैनात किया गया है।
इसके साथ ही सेना की ओर से आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और राहत सामग्री वितरित करने का काम भी किया जा रहा है। सैनिक जनसंपर्क तथा सूचना निदेशालय ने इसकी जानकारी दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

