home page

चीन में छोचेन और पुरेपू त्साङ्पो नदी के संगम के पास बना बड़ा ताल फटा

 | 
चीन में छोचेन और पुरेपू त्साङ्पो नदी के संगम के पास बना बड़ा ताल फटा


काठमांडू, 28 अगस्त (हि.स.)। चीन की ओर छोचेन खोला और पुरेपू त्साङ्पो नदी के संगम के पास बना बड़ा ताल फट गया है।

रसुवा के प्रमुख जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने बताया कि चीनी पक्ष से ताल फटने की जानकारी प्राप्त हुई है। तिब्बत नेपाल सीमा पर ताल फूटने के कारण जारी बचाव अभियान स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि रसुवा, नुवाकोट सहित सभी तटीय इलाकों में राहत अभियान को स्थगित कर दिया है। नेपाल सरकार ने बचाव दलों को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर हटने का आदेश दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास